Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 44 नेताओं ने नहीं दिया सम्पत्ति का ब्योरा, लोग बोले – इलेक्शन कमीशन निरस्त करें इन सभी का चुनाव

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Election 2022) के लिए 14 फ़रवरी को मतदान हो चुके हैं। उत्तराखंड में भाजपा (Uttarakhand BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। सूबे में भ्रष्टाचार और पारदर्शिता को लेकर सभी पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं लेकिन सच तो यह है कि पार्टियों की ओर से चुनाव लड़ रहे जनप्रतिनिधी ही क़ानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं। उत्तराखंड के 71 में से विधायकों में से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) समेत 44 विधायकों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता नदीमउद्दीन के पूछे सवाल के जवाब पर विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी ने मुहैया करवाई है।

मुख्यमंत्री समेत इन नेताओं ने नहीं दी संपत्ति की जानकारी

पुष्कर सिंह धामी
सुबोध उनियाल
अरविन्द पाण्डे
रेखा आर्य
बंशीधर भगत
यतीश्वरानन्द
विशन सिंह चुफाल
प्रीतम सिंह
त्रिवेन्द्र सिंह रावत
राजकुमार
सुरेन्द्र सिंह नेगी
मनोज रावत
विनोद कण्डारी
विजय सिंह पंवार
मुन्ना सिंह चौहान
सहदेव सिंह पुंडीर
हरबंस कपूर
आदेश चौहान
सुरेश राठौर
ममता राकेश
देशराज कर्णवाल
फुरकान अहमद
प्रदीप बत्रा
कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन
कॉजी मो. निजामुद्दीन
संजय गुप्ता
ऋतु खण्डूडी भूषण
दलीप सिंह रावत
हरीश सिंह
मीना गंगोला
महेश सिंह नेगी
करन माहरा
गोविन्द सिंह कुंजवाल
राम सिंह कैड़ा
दीवान सिंह बिष्ट
आदेश सिंह चौहान
राजकुमार ठुकराल
राजेश शुक्ला
सौरभ बहुगुणा
प्रेम सिंह
मुन्नी देवी शाह
चन्द्र पंत
महेश सिंह जीना

लोग बोले – चुनाव आयोग रद्द करें इलेक्शन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं द्वारा संपत्ति का ब्योरा न देने पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इन नेताओं के चुनाव रद्द कर देने चाहिए। वहीं फ़ेसबुक पर एक यूज़र ने लिखा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इससे पहले चुनाव जीते और अपना पद ग्रहण करें उन्हें यह शर्त पूरी करनी चाहिए। वे एक ईमानदार नेता है फिर भी उत्तराखंड के लोगों के प्रति उन्हें जवाबदेह रहना चाहिए।

Uttarakhand Election 2022

उत्तराखंड विधनासभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Chunav 2022) के लिए मतदान हो चुके हैं। उत्तराखंड मतदान के रिज़ल्ट 10 मार्च को आने हैं। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा में 70 में से 57 सीटें जीती थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भाजपा कैसा प्रदर्शन कर पाती है।

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, लोग बोले – हार से पहले भाजपा ने जलाईं घोटाले वाली फाइलें

Uttarakhand Election 2022 : हरीश रावत ने फिर किया सरकार बनाने का दावा, बोले- कांग्रेस पूरी तरह से सतर्क, भाजपा को नहीं करने देंगे खेल

covid fourth wave india : भारत में कोरोना की चौथी लहर कब आएगी, आईआईटी कानपुर की स्टडी में हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *