Harish Rawat

Harish Rawat Uttarakhand Election : वोट मांगने के लिए जब जलेबी छानते नजर आए हरीश रावत

Harish Rawat Uttarakhand Election : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत (Harish Rawat) इन दिनों चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं हैं। हरीश रावत वोटरों को लुभाने के लिए अक्सर वे अलग-अलग अंदाज़ा में नज़र आते हैं। हरीश रावत कभी चाय की स्टॉल पर चाय बनाते हुए नज़र आते हैं तो कभी वह चाऊमीन बना कर लोगों को लुभाने की कोशिश करते हैं। उनका ऐसा ही एक अंदाज शुक्रवार को भी देखने मिला जब वे हल्द्वानी के हाट बाज़ार में जलेबी छानते नज़र आए।

जलेबी छानते नजर आए हरीश रावत

हाट बाज़ार में जलेबी छानते हुए हरीश रावत (Harish Rawat) बीच बीच में लोगों को जलेबी जलेबी आवाज़ लगाकर बुलाते नज़र आ रहे हैं। हल्द्वानी ने कांग्रेस नेता स्व इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश चुनावी अखाड़े में उतरे हैं। शुक्रवार को हरीश रावत सुमित के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान हरीश रावत लोगों को लुभाने के लिए जलेबी छानते नज़र आए। हरीश रावत चुनाव से पहले भी इस तरह लोगों के बीच जाते हैं।

लालकुंआ से लड़ेंगे चुनाव Harish Rawat

कांग्रेस नेता हरीश रावत उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं। इससे पहले वो रामनगर के विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले थे। कांग्रेस ने अतिम समय में उनकी सीट में बदलाव किया है। इसके साथ ही उनकी बेटी अनुपमा भी चुनाव लड़ रही है। अनुपमा हरीद्वार ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

Harish Rawat Uttarakhand Election

Uttarakhand Chunav Kab Hain

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी तक अपना नामांकन करना था। इसके साथ ही मतों की गणना 10 मार्च को होनी है। प्रदेश में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से होना है।

यह भी पढ़ें :

UKPSC Examination Calendar 2022 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें कब होंगी एग्जाम

Uttarakhand Election 2022 : क्या बाबा रुद्रनाथ से अमित शाह को मिलेगा जीत का आशीर्वाद?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *