Harish Rawat Uttarakhand Election 2022 : क्या कांग्रेस हरीश रावत की जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है, जानें अब क्या हुए बदलाव

Harish Rawat uttarakhand election 2022 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से, पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से, कालाढूंगी से महेश शर्मा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस के तीसरी सूची में ये संशोधन किया गया है।

Harish Rawat uttarakhand election 2022

हरीश रावत की बेटी को भी मिला टिकट

इसके अलावा पौढ़ी जिले के चौबट्टाखाल से केसर सिंह रावत को कांग्रेस ने भाजपा सरकार में मंत्री सतपाल महाराज के सामने उतार दिया है। हरीश रावत और यशपाल के मामले में कांग्रेस ने अपनी घोषित नीति एक परिवार से एक टिकट को भी शिथिल कर दिया है। हरिद्वार ग्रामीण से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को भी टिकट दिया गया है।

किशोर उपाध्याय कर सकते हैं बगावत

राजधानी देहरादुन के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से गौरव चौधरी को टिकट दिया है। ज्वालापुर हरिद्वार से पार्टी के टिकट पर रवि बहादुर तो रुड़की से यशपाल राणा उतारे गए हैं। नरेंद्रनगर से आज ही भाजपा से कांग्रेज़ में आये ओम गोपाल रावत को टिकट दिया है। टिहरी सीट पर कांग्रेस ने आज भी उम्मीदवार नहीं दिया है। पार्टी किशोर के अगले कदम का इंतजार करती लग रही है। खबरों की माने तो किशोर उपाध्याय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जानता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक किशोर उपाध्याय 27 जनवरी को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा सीट

उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 70 सीटों में से 57 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। वहीं कांग्रेस को केवल पिछले चुनावों में मात्र 11 सीटों पर जीत मिली थी। इसके अलावा दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थी। 2017 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें इन दोनों ही सीटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *