uttarakhand election news

Uttarakhand Election 2022 Dates Result: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख, रिजल्ट और पूरी डिटेल

Uttarakhand Assembly Election 2022 : चुनाव आयोग (Election Commission) ने साल 2022 के शुरुआत में होने वाले 5 राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। साथ ही विधानसभा रिजल्ट 2022 की तारीख भी सामने आ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में इलेक्शन होने हैं। ऐसे में उत्तराखंड की 70 सीटों के लिए 14 फरवरी 2022 को चुनाव होंगे। जहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पढ़िए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 तारीख, रिजल्ट, सीटें और सभी इलेक्शन से जुड़ी बड़ी डिटेल्स।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान किया जाएगा। पूरे राज्य में एक ही दिन में चुनाव होंगे और 10 मार्च को वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बता दें 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 रिजल्ट

नोटिफ़िकेशन जारी करने की तारीख- 21 जनवरी, 2022

नामांकन पत्रों की जांच की आखिरी तारीख-  29 जनवरी, 2022

नामांकन की आखिरी तारीख- 28 जनवरी, 2022

उत्तराखंड विधानसभा 2022 के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

यह भी पढ़ें : Harish Rawat Uttarakhand Election : जब वोट मांगने के लिए जलेबी छानते नजर आए हरीश रावत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 का ये था हाल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 (Uttarakhand Assembly Election 2017) में भाजपा (BJP) ने 56 सीटों के साथ कांग्रेस को पछाड़ दिया था और राज्य पर कब्जा किया था। बीजेपी ने राज्य की कमान त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) को दी और उन्हें सीएम बनाया। बीजेपी ने उत्तराखंड में 5 सालों में कई बार अपनी रणनीति को बदला। कहा गया कि बीजेपी में आपसी कलह उपजी जिसके चलते भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदल दिए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 कांग्रेस (Congress) ने महज 11 सीटें पर ही जीत दर्ज की। विधानसभा की पांच सीटें रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election 2022 : क्या बाबा रुद्रनाथ से अमित शाह को मिलेगा जीत का आशीर्वाद?

भाजपा ने 5 साल में बदले तीन मुख्यमंत्री

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद भाजपा तीरथ सिंह रावत (Teerath Singh Rawat) को सीएम चुना। कुछ ही महीने में बीजेपी ने तीरथ सिंह को भी सीएम की कुर्सी से हटा दिया और राज्य की कमान पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को सौंपी। फिलहाल राज्य की बागडोर पुष्कर सिंह धामी के हाथों में ही है। वह लगातार बीजेपी के लिए जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि अगर बीजेपी उत्तराखंड विधानसभा 2022 में जीत दर्ज पाई तो धामी को ही मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *