Indian Players Who Played 100 Test Matches : भारत कल 4 मार्च को मोहाली में श्रीलंका (IND vs SL) के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली (Virat Kohli) जब उतरेंगे तो वे 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketers) बन जाएंगे। भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 200 टेस्ट मैच सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने खेले हैं। उनके बाद राहुल द्रविड़ का नाम हैं, जिन्होंने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले हैं। यहां हम आपको भारत की ओर से 100 से ज़्यादा टेस्ट मैच खेल चुके क्रिकेटर्स के टेस्ट कैरियर (List Of Players Who Played 100 Test Matches ) के बारे में बता रहे हैं।
1. सचिन तेंदुलकर | Sachin Tendulkar
भारत के लिए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके साथ ही दुनिया में सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले में सचिन का ही नाम है। सचिन तेंदुलकर ने पहला टेस्ट मैंच 1989 और अंतिम टेस्ट 2013 में खेला था। इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट मैच में सबसे ज़्यादा रन और शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।
कुल टेस्ट मैच | 200 |
पारियां | 329 |
नॉट आउट | 33 |
कुल रन | 15921 |
हाई स्कोर | 248* |
औसत | 53.79 |
50 | 68 |
100 | 51 |
200 | 6 |
300 | 0 |
0 में आउट | 14 |
2. राहुल द्रविड़ | Rahul Dravid
भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच खेले हैं। राहुल द्रविड़ ने अपना पहला टेस्ट 1996 में खेला था। उन्होंने टेस्ट मैचों से संन्यास 2012 में लिया था। राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच में 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए हैं।
कुल टेस्ट मैच | 164 |
पारियां | 286 |
नॉट आउट | 32 |
कुल रन | 13288 |
हाई स्कोर | 270 |
औसत | 52.31 |
50 | 63 |
100 | 36 |
200 | 5 |
300 | 0 |
0 में आउट | 8 |
3. वीवीएस लक्ष्मण | VVS Laxman
वीवीएस लक्ष्मण लक्ष्मण ने भारत की ओर से 134 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने पहला टेस्ट साल 1996 और आख़िरी टेस्ट 2012 में खेला था। वीवीएस लक्ष्मण ने अपने टेस्ट करियर में 17 शतक और 56 अर्धशतक लगाए हैं।
कुल टेस्ट मैच | 134 |
पारियां | 225 |
नॉट आउट | 34 |
कुल रन | 8781 |
हाई स्कोर | 281 |
औसत | 45.97 |
50 | 56 |
100 | 17 |
200 | 2 |
300 | 0 |
0 में आउट | 14 |
4. अनिल कुंबले | Anil Kumble
भारत के लेजेंडरी लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैच खेले हैं। अनिल कुंबले ने साल 1990 पहला टेस्ट मैच खेला था। अनिल कुंबले ने आख़िरी टेस्ट 2008 में खेला था। टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने 619 विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उनके नाम किसी एक पारी से दस विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। अनिल कुंबले 35 बार 5 विकेट और 8 बार 10 विकेट ले चुके हैं।
कुल टेस्ट मैच | 132 |
बॉलिंग | |
ओवर | 6808.2 |
बॉल | 40850 |
मैडन | 1575 |
रन दिए | 18355 |
विकेट | 619 |
औसत | 29.65 |
इनिंग में 5 विकेट | 35 |
इनिंग में 10 विकेट | 8 |
बेस्ट इनिंग | 10/74 |
बेस्ट मैच | 14/149 |
बल्लेबाजी | |
पारियां | 173 |
नॉट आउट | 32 |
कुल रन | 2506 |
हाई स्कोर | 110* |
औसत | 17.77 |
50 | 5 |
100 | 1 |
200 | 0 |
300 | 0 |
0 में आउट | 17 |
5. कपिल देव | Kapil Dev
भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने भारत की ओर से 131 टेस्ट क्रिकेट मैच खेले हैं। कपिल देव ने पहला टेस्ट साल 1978 और अंतिम टेस्ट मैच 1994 में खेला था। कपिल के टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने कुल 5248 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 27 अर्धशतक हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 434 विकेट लिए हैं।
कुल टेस्ट मैच | 131 |
बॉलिंग | |
ओवर | 4623.2 |
बॉल | 27740 |
मैडन | 1060 |
रन दिए | 12867 |
विकेट | 434 |
औसत | 29.65 |
इनिंग में 5 विकेट | 23 |
इनिंग में 10 विकेट | 2 |
बेस्ट इनिंग | 9/83 |
बेस्ट मैच | 11/146 |
बल्लेबाजी | |
पारियां | 184 |
नॉट आउट | 15 |
कुल रन | 5248 |
हाई स्कोर | 163 |
औसत | 31.05 |
50 | 27 |
100 | 8 |
200 | 0 |
300 | 0 |
0 में आउट | 16 |
6. सुनील गावस्कर | Sunil Gavaskar
सुनील गावस्कर ने भारत की ओर से 125 टेस्ट मैच खेले हैं। सुनिए गावस्कर ने पहला टेस्ट 1971 और अंतिम टेस्ट 1987 में खेला था। सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,122 रन बनाए, जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक लगाए हैं। सुनील गावस्कर की क्रिकेट के प्रति जुनून और फ़िटनेस का अंदाज़ा ऐसे लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारत के लिए लगातार 106 टेस्ट मैच खेले हैं।
कुल टेस्ट मैच | 200 |
पारियां | 214 |
नॉट आउट | 16 |
कुल रन | 10122 |
हाई स्कोर | 236* |
औसत | 51.12 |
50 | 45 |
100 | 34 |
200 | 4 |
300 | 0 |
0 में आउट | 12 |
7. दिलीप वेंगसरकर | Dilip Vengsarkar
दिलीप वेंगसरकर ने भारत के लिए 116 टेस्ट मैच खेले हैं। साल 1976 में दिलीप वेंगसरकर ने पहला और साल 1992 में आखिरी टेस्ट खेला था। इस दौरान उन्होंने 17 शतक और 35 अर्धशतक लगाए। दिलीप वेंगसरकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ओपनिंग कर चुके हैं।
कुल टेस्ट मैच | 116 |
पारियां | 185 |
नॉट आउट | 22 |
कुल रन | 6868 |
हाई स्कोर | 166 |
औसत | 42.13 |
50 | 35 |
100 | 17 |
200 | 0 |
300 | 0 |
0 में आउट | 15 |
8. सौरव गांगुली | Sourav Ganguly
भारतीय टीम के सफलतम कप्तान में शामिल सौरव गांगुली 113 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। सौरव ने पहला टेस्ट 1996 और आखिरी टेस्ट 2008 में खेला था। सौरव गांगुली ने 113 टेस्ट मैच में कुल 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 32 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
कुल टेस्ट मैच | 113 |
पारियां | 300 |
नॉट आउट | 23 |
कुल रन | 11363 |
हाई स्कोर | 183 |
औसत | 41.02 |
50 | 72 |
100 | 22 |
200 | 0 |
0 में आउट | 16 |
9. इशांत शर्मा | Ishant Sharma
भारतीय तेज गेंदबाद इशांत शर्मा भारत के लिए 105 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इशांत शर्मा ने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2007 में किया था। फिलहाल उन्होंने संन्यास नहीं लिया है। इशांत शर्मा अब तक 311 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ इशांत 11 बार 5 विकेट और 1 बार 10 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
कुल टेस्ट मैच | 105 |
बॉलिंग | |
ओवर | 3193.2 |
बॉल | 19160 |
मैडन | 640 |
रन दिए | 10078 |
विकेट | 311 |
औसत | 32.41 |
इनिंग में 5 विकेट | 11 |
इनिंग में 10 विकेट | 1 |
बेस्ट इनिंग | 7/74 |
बेस्ट मैच | 10/108 |
बल्लेबाजी | |
पारियां | 142 |
नॉट आउट | 47 |
कुल रन | 785 |
हाई स्कोर | 57 |
औसत | 8.26 |
50 | 1 |
100 | 0 |
200 | 0 |
300 | 0 |
0 में आउट | 34 |
10. वीरेन्द्र सहवाग | Virendra Sehwag
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग भारत की ओर से 104 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग ने पहला टेस्ट 2001 और आख़िरी टेस्ट मैच 2013 में खेला था। वीरेंद्र सहवाग भारत की ओर से टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले एक मात्र बल्लेबाज़ हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 23 शतक और 50 अर्थशतक लगाए हैं। इसके साथ ही वे टेस्ट मैच में 40 विकेट भी अपने नाम किए हुए हैं।
कुल टेस्ट मैच | 104 |
पारियां | 180 |
नॉट आउट | 6 |
कुल रन | 8586 |
हाई स्कोर | 319 |
औसत | 49.34 |
50 | 32 |
100 | 23 |
200 | 6 |
300 | 2 |
0 में आउट | 16 |
11. हरभजन सिंह | Harbhajan Singh
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने भारत की ओर से 103 टेस्ट मैच खेले हैं। हरभजन ने पहला टेस्ट 1998 और अंतिम टेस्ट मैच 2015 में खेला था। टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह ने 417 विकेट लिए हैं। इसके साथ हरभजन 25 बार 5 विकेट और 5 बार 10 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही बल्लेबाज़ी में भी हरभजन का रिकॉर्ड काफ़ी अच्छा रहा है। उन्होंने ने कुल 2224 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक हैं।
कुल टेस्ट मैच | 103 |
बॉलिंग | |
ओवर | 4763.2 |
बॉल | 28580 |
मैडन | 869 |
रन दिए | 13537 |
विकेट | 417 |
औसत | 32.46 |
इनिंग में 5 विकेट | 25 |
इनिंग में 10 विकेट | 5 |
बेस्ट इनिंग | 8/84 |
बेस्ट मैच | 15/217 |
बल्लेबाजी | |
पारियां | 145 |
नॉट आउट | 23 |
कुल रन | 2225 |
हाई स्कोर | 115 |
औसत | 18.24 |
50 | 9 |
100 | 2 |
200 | 0 |
300 | 0 |
0 में आउट | 19 |
यह भी पढ़ें –
covid fourth wave india : भारत में कोरोना की चौथी लहर कब आएगी, आईआईटी कानपुर की स्टडी में हुआ खुलासा