Uttarakhand Top News : शिवराज सिंह चौहान के राहुल और केजरीवाल को राहु और केतु बताए जाने समेत उत्तराखंड की आज की प्रमुख खबरें

Uttarakhand Top News : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Election 2022) के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार ज़ोर-शोर से चल रहा है। सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को राहु-केतु बताया है। इसके साथ ही कोरोना अपटेड की बात करें तो सोमवार को 624 नए केस मिले हैं। उत्तराखंड की आज की (Uttarakhand Top News) प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं।

Uttarakhand Top News

राहुल और केजरीवाल राहु और केतु हैं : शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस बीच उन्होंने राहुल और केजरीवाल को राहु और केतु बताते हुए कहा कि यदि ये सत्ता में आए तो विकास को ग्रहण लग जाएगा।

मुख्यमंत्री और पीएम मोदी ने हरिद्वार किया प्रचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में प्रचार किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने एक डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए देहरादून और हरिद्वार में भाजपा के समर्थन में वोट माँगे।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं रिमी सेन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने आज कांग्रेस में शामिल हो गई। वे लालकुआं से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता हरिश्चंद्र रावत के लिए प्रचार करेंगी। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) ने ख़टीमा में माँगे वोट

केंद्रीय मंत्री और जनरल वीकेंड सिंह (रिटायर्ड) उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने ख़टीमा से भाजपा के उम्मीदवार सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट माँगे और भूतवूर्व सैनिकों को संबोधित किया।

राहुल गांधी और प्रियंका फिर आएंगे उत्तराखंड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मतदान से पहले एक बार और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। राहुल गांधी 10 फ़रवरी और प्रियंका गांधी 12 फ़रवरी को चुनाव प्रचार करेंगे।

Pithoragarh News : जेपी नड्डा ने कांग्रेस को दी चुनौती

पिथौरागढ़ (Pithoragarh News) में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता और पूर्व सीएम अपने काम के बारे में 15 मिनट नहीं बोल पाएंगे।

Haldwani News : नशे के 116 इंजेक्शन के साथ महिला गिरफ्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani News) में पुलिस ने एक महिला को 16 नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पुलिस काफी सख्ती बरत रही है।

यह भी पढ़ें

PM Narendra Modi Live : संसद में विपक्ष पर हमलावर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण लाइव

Uttarakhand Rishikesh AIIMS Scam : ऋषिकेश एम्म में CBI का छापा, नियुक्तियों और खरीद में धांधली की जांच शुरू

Harish Rawat News : ‘गांव-गांव शहर-शहर हरदा’ गाने पर जमकर नाचे कांग्रेस नेता हरीश रावत

Harish Rawat News : हरीश रावत ने हाथ में बल्ला थामें अनोखे अंदाज में दी BJP को चुनौती, देखें वीडियो

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *