uttarakhand-kaun-banega-cm-pushkar-singh-dhami-and-harish-rawat

Uttarakhand Kaun Banega CM : पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत अपनी-अपनी सीट पर हारे, सत्ता पर भाजपा की वापसी तय

Uttarakhand Kaun Banega CM : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Chunav 2022) के नतीजे सामने आने लगे हैं। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के दावेदार – सीएम पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) दोनों ही अपनी-अपनी विधानसभा सीट पर चुनाव हार गए हैं। हालांकि रुझानों को देखते हुए लग रहा है कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की भाजपा सरकार वापसी कर रही है। उत्तराखंड में राज्य गठन के बाद से कोई मुख्यमंत्री अपना चुनाव नहीं जीत पाया है।

Uttarakhand Kaun Banega CM

दशकों पुराना मिथक

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो मिथक रहे हैं। पहला तो यह है कि कोई भी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव नहीं जीत पाया है। साल 2012 में भाजपा के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी और 2017 में कांग्रेस के हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मिथक में फंस गए हैं और ख़टीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।

चुनाव हार रहे हरीश रावत

नैनीताल जिले की लालकुआं विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से हरीश रावत भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के मुक़ाबले 10 हजार से ज़्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड में उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार समझा जा रहा था। हरीश रावत लालकुंआ सीट से हारने का मतलब होगा कि यह उनका आख़िरी चुनाव होगा। इससे पहले पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के बीच के विवाद को हरीश रावत सुलझाने में असफल रहे थे

यह भी पढ़ें –

Chardham Yatra Opening Dates 2022 : केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे, जानें उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 के बारे में सबकुछ

Jammu and Kashmir : 370 हटने के बाद कश्मीर में घट रहे एक्टिव आतंकी और लोकल सपोर्ट, पाकिस्तान की ओर से बढ़ी घुसपैठ

india vs pakistan women’s world cup 2022 : भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, उत्तराखंड की स्नेह राणा ने बल्ले और गेंद से दिखाया कमाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *