Uttarakhand Kaun Banega CM : पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हारे, अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ये हैं दावेदार

Uttarakhand Kaun Banega CM : उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड चुनाव 2022 में भाजपा को जहां पूर्ण बहुमत मिल गया है लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dami) अपनी सीट हार गए हैं। पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के खटीमा विधानसभा सीट (Khatima Election Result 2022) से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने हराया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) में भाजपा फिर से मुख्यमंत्री चुनना पड़ेगा। पुष्कर सिंह धामी पहले मुख्यमंत्री नहीं हैं जो सीएम रहते हुए चुनाव हारे हैं। उनसे पहले भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी और हरीश रावत भी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार चुके हैं।

उत्तराखंड का चुनाव भले ही भारतीय जनता पार्टी जीत गई हो लेकिन अब राज्य का अगला सीएम कौन होगा इसे लेकर चर्चा गर्म हो गई है। उत्तराखंड में चुनाव से छह महीने पहले भाजपा ने तीन सीएम बदले थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किसे मुख्यमंत्री बनाती है।

Uttarakhand Kaun Banega CM

क्या पुष्कर सिंह धामी को मिलेगा इनाम

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के हीरो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे हैं। ऐसे में उन्हें इनाम के तौर पर मुख्यमंत्री पद मिल सकता है। जैसा की हमने बताया कि चुनाव से छह महीने पहले तक भाजपा ने राज्य में तीन मुख्यमंत्री बदले थे। ऐसे में अंतिम समय में उन्होंने काफ़ी बोल्ड फ़ैसले लिए जिसका असर पार्टी की जीत के रूप में देखने को मिला है। ऐसे में ख़टीमा से चुनाव हारने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। जानकारों की माने तो सीएम पद के लिए अभी भी पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

अनिल बलूनी भी हैं विकल्प

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। अनिल बलूनी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उत्तराखंड में जब जब भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार खोजती है तो उनका नाम सामने आता है।

रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की हो सकती है वापसी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल को भी उत्तराखंड के सीएम बनाया जा सकता है। रमेश पोखरियाल अभी उत्तराखंड के लोकसभा सांसद हैं और केंद्र में पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

नरेंद्र मोदी दे सकतें सरप्राइज़

पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल जैसे नाम सामने आने के बाद भी माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी या अमित शाह राज्य की जनता को चौंका सकते हैं। संभव है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नया नाम सामने ला सकता है। बहुत उम्मीद है कि जीत के इनाम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इससे पहले भी भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चौंकाने वाला फ़ैसला ले चुकी है।

यह भी पढ़ें –

Uttarakhand Election Result 2022 : अल्मोड़ा से लेकर हल्द्वानी तक की 70 सीटों की पूरी लिस्ट, किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा?

Uttarakhand Kaun Banega CM : पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत अपनी-अपनी सीट पर हारे, सत्ता पर भाजपा की वापसी तय

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *