Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं भाजपा के रामशरण नौटियाल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Election 2022) के लिए मतदान 14 फ़रवरी को होने हैं। सभी उम्मीदवार और पार्टियों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के बारे में दिलचस्प जानकारी भी सामने आ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की चकराता विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रामशरण नौटियाल (Ramsharan Nautiyal)  को जब टिकट मिला तो वे तब से सुर्खियों में हैं। रामशरण नौटियाल बॉलीवुड सिंगल जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के पिता है।

Uttarakhand Election 2022 : रामशरण नौटियाल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में क़रीब 600 से ज़्यादा उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। इनमें से 40 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। देहरादून ज़िले के सबसे अमीर प्रत्याशी रामशरण नौटियाल हैं। रामशरण नौटियाल के पास क़रीब 20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के हवाले से सामने आई है।

भाजपा ने उतारे सबसे ज़्यादा करोड़पति उम्मीदवार

उत्तराखंड चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सबसे ज़्यादा करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के 70 उम्मीदवारों में से 60 प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस के 70 में से 56 और आम आदमी पार्टी के 69 में से 31 और बहुजन समाजवादी पार्टी के 54 में से 18 और उत्तराखंड क्रांति दल के 42 में से 12 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

यह भी पढ़ें 

Uttarakhand Borad Exam 2022 : उत्तराखंड में 20 मार्च से शुरू हो सकते हैं 10वीं की परीक्षाएं

uttarakhand ADR Report: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस और आप नेताओं पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

Uttarakhand Rishikesh AIIMS Scam : ऋषिकेश एम्म में CBI का छापा, नियुक्तियों और खरीद में धांधली की जांच शुरू

252 करोड़पति उम्मीदवार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। 626 उम्मीदवारों के शपथ पत्र के आधार पर एडीआर ने बताया है कि इनमें से 252 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा में 31 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

कौन हैं रामशरण नौटियाल

बॉलीवुड सिंगल जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल काफ़ी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। रामशरण नौटियाल देहरादून के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रामशरण नौतियाल ने साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। वे उत्तराखंड भाजपा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *