Uttarakhand News : उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बर्फ़बारी ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दी है। ताजा बर्फ़बारी ने उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाक़ों में देश की सीमा पर डटे जवानों की मुश्किलें किस कदर बढ़ गई हैं। इसका अंदाज़ा इस वायरल वीडियो को देखने से लगाया जा सकता है। उत्तराखंड के चमोली ज़िले में चीन की सीमा पर ड्यूटी दे रहे जवानों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बर्फ़ को चीरते हुए गस्त कर रहे हैं।
Uttarakhand Snowfall
#WATCH Chamoli, Uttarakhand | Indian Army troops carrying out patrolling in heavy snow along the border with China
(Source: Indian Army) pic.twitter.com/fUtcVNgbuU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 7, 2022
उत्तराखंड (Uttarakhand Snowfall) के ऊँचाई वाले इलाक़ों में पिछले हफ़्ते से काफ़ी बर्फ़बारी हो रही है। मौसम विभाग ने 9 फ़रवरी से फिर से बर्फ़बारी और बारिश की उम्मीद जताई हैं। बर्फ़बारी से उत्तराखंड में एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। इस बर्फ़बारी के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं सुरक्षाकर्मियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इस वीडियो देखकर एक बार फिर यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सैनिकों के चलते हम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो पाते हैं। सर्दी हो या गर्मी सेना के जवान हर मौसम में, विकट परिस्थियों में देश की सेवा में लगे रहते हैं। द न्यूज़ स्टॉल सेना के जवानों को सैल्यूट करता है।
Uttarakhand News
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं भाजपा के रामशरण नौटियाल
Uttarakhand Borad Exam 2022 : उत्तराखंड में 20 मार्च से शुरू हो सकते हैं 10वीं की परीक्षाएं
बर्फबारी ने बढ़ाईं मुश्किलें
उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाक़ों में बारिश और बर्फ़बारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।