Uttarakhand BJP : हिमाचल प्रदेश के परिणाम से उत्तराखंड भाजपा में हलचल, दिल्ली में हुई हाई लेवल की मीटिंग

Uttarakhand BJP : हिमाचल विधानसभा में प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पसोड़ी राज्य उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने 2024 के चुनावों की तैयारियों और योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की एक सीरीज तैयार की है।

हिमाचल विधानसभा चुनावों में भाजपा दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद उत्तराखंड में पार्टी के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिल्ली में राज्य के सभी सांसदों के साथ मीटिंग की है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड जीतने का प्लान पर काम शुरू

भाजपा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उत्तराखंड के प्रभारी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य के सांसदों के साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल के घर में मीटिंग में शामिल होंगे। इस मीटिंग के बारे में भाजपा से जुड़े सूत्र ने बताया कि मीटिंग में अगले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों के साथ पूर्व में हुई बैठक पर मंथन करेंगे।

हिमाचल के परिणाम से सहमी भाजपा

हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीट जीत कर बड़ा उलटफेर किया। हालांकि कुछ सीटों में हार जीत का अंतर 100 वोटों से कम का था। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा मात्र 25 सीटें जीत पाई। दोनों पार्टियों के बीच वोट शेयर का अंतर 1 प्रतिशत से भी कम रहा। हालांकि गुजरात में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। यह भी पढ़ें : Uttarakhand High Court Shifting : नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने पर जानें क्या कहते हैं पक्ष-विपक्ष के दावे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ाया लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर खड़ा नहीं किया था। हालांकि प्रचार के दौरान यह ज़रूर कहा था कि उनकी विरासत को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह समर्थकों को नज़रअंदाज़ करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। यह भी पढ़ें : Gujarat and Himachal Pradesh Election Results : गुजरात में BJP ने बनाया रिकॉर्ड, हिमाचल में कांग्रेस की जीत; दस बड़ी बातें

गुजरात के बाद 2024 पर निगाहें

जहां एक ओर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश जीतने में कामयाब रही, लेकिन वहीं गुजरात में उसका प्रदर्शन अब तक का सबसे ख़राब रहा। गुजरात में भाजपा ने 156 सीटें जीती हैं। गुजरात में शानदार जीत के बाद पार्टी की निगाहें लोकसभा चुनाव जीतने पर लगा गड़ा दी हैं।

Mohit Rawal
Mohit Rawal

मोहित रावल - द न्यूज़ स्टॉल में उत्तराखंड ब्यूरो हेड हैं। मोहित रावल पहाड़ की ख़बरों पर बारीक नज़र रखते हैं। ख़बरों पर नज़र के साथ पहाड़ों पर बुलट लेकर घूमना एक मात्र शौक़ है।

Articles: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *