Gujarat and Himachal Pradesh Election Results : गुजरात में BJP ने बनाया रिकॉर्ड, हिमाचल में कांग्रेस की जीत; दस बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के गृहराज्य गुजरात (Gujrat) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सत्तरूढ़ भाजपा को हरा कर वापसी कर ली है। यहां हम आपको गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम से जुड़ी दस बड़ी बातें बता रहे हैं।

Gujarat and Himachal Pradesh election results 10 big things

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में 156 सीट जीत कर राज्य में दमदार वापसी की है। यह गुजरात में पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

कांग्रेस ने गुजरात में काफ़ी कमजोर परफ़ॉर्मेंस दिखाया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में सिर्फ़ 17 सीट ही जीत पाई हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ा था। गुजरात में आप को 5 और हिमाचल में 0 सीट मिल हैं।

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क़िले में सेंध लगाने में नाकाम रही है। हालाँकि आम आदमी पार्टी गुजरात की पुरानी पार्टी कांग्रेस के वोट हड़पने में कामयाब रही।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात में 1995 से हारी नहीं है। पार्टी ने पिछले 27 साल ने एंटी इनकमबेंसी का सामना नहीं किया है।

भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 12 दिसंबर को शपथ लेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि गुजरात में बीजेपी की जीत पर भूपेंद्र पटेल ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 40 सीट जीती हैं और आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। राज्य में भाजपा को 25 सीट मिली और आप अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

हिमाचल प्रदेश में हर पाँच साल में सत्ता कांग्रेस और भाजपा की झोली में जाता रहता है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में वापसी का भरोसा जता रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गुजरात में सत्ता परिवर्तन के लिए आई आम आदमी पार्टी को राज्य में सिर्फ़ 5 सीट ही मिली है।

इन चुनाव में कांग्रेस का फ़ोकस चुनाव से ज़्यादा भारत जोड़ो यात्रा पर रही। गुजरात में जहां पार्टी ने साल 2017 में 77 सीट जीती थी वहीं 2022 में पार्टी को सिर्फ़ 17 सीट मिली हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को 40 सीट मिली हैं और वह सरकार बना रही है। वही दिल्ली में हुए MCD इलेक्शन में सिर्फ़ 9 सीट मिली है।

Mohit Rawal
Mohit Rawal

मोहित रावल - द न्यूज़ स्टॉल में उत्तराखंड ब्यूरो हेड हैं। मोहित रावल पहाड़ की ख़बरों पर बारीक नज़र रखते हैं। ख़बरों पर नज़र के साथ पहाड़ों पर बुलट लेकर घूमना एक मात्र शौक़ है।

Articles: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *