Dhan Singh Rawat and Kishor upadhyay

Uttarakhand Election 2022 : चुनाव से पहले BJP और Congress में भगदड़, किशोर उपाध्याय भाजपा तो धन सिंह नेगी कांग्रेस में हुए शामिल

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय बृहस्पतिवार को राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए ।

वहीं कांग्रेस ने उत्तराखंड भाजपा छोड़कर आए विधायक धन सिंह नेगी को टिहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। धन सिंह नेगी बृहस्पतिवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर इस सीट से निर्वाचित हुए थे।

Uttarakhand Election 2022

भाजपा ने अभी तक टिहरी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और इस बात की चर्चा जोरों पर है कि टिहरी से किशोर उपाध्याय को टिकट दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो धन सिंह नेगी का मुकाबला इस बार भाजपा के किशोर उपाध्याय से हो सकता है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष उपाध्याय आज ही भाजपा में शामिल हुए हैं। किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने पाटी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था।

भाजपा ने अभी तक टिहरी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और इस बात की चर्चा जोरों पर है कि उन्हें टिहरी से चुनावी समर में उतारा जा सकता है । किशोर उपाध्याय टिहरी से दो बार विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Madhuri Barthwal : उत्तराखंड से पद्मश्री जीतने वाली माधुरी बर्थवाल की पूरी कहानी

Uttarakhand Election 2022

उत्तराखंड कांग्रेस ने हरीश रावत अब लालकुआं से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में संशोधन करते हुए यह बदलाव किए हैं। इसके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत को भी टिकट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Covaxin और Covishield जल्द हॉस्पिटल और क्लिनिक पर बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *