Uttarakhand Top 10 News : बर्फबारी से बीच उत्तराखंड में बढ़ा सियासी तापमान, राहुल गांधी भी उतरेंगे प्रचार में, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Uttarakhand Top 10 News : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 अपने आख़िरी चरण में पहुंच चुका है। राज्य में सीधा मुक़ाबला भारतीय जानता पार्टी और कांग्रेस के बीच होनी है। वहीं कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी भी मज़बूत दावेदारी ठोक रही है। राज्य में मतदान से पहले हुई बर्फ़बारी ने ठंड बढ़ा दी हो लेकिन राजनैतिक पारा चढ़ा हुआ है। उत्तराखंड की आज की प्रमुख (Uttarakhand Top 10 News) ख़बरें …

Uttarakhand Top 10 News

बर्फ़ से ढकी मसूरी की पहाड़ियां

उत्तराखंड में एक बार फिर हुई बर्फ़बारी ने ठंड बढ़ा दी है। मसूरी की पहाड़ियां बर्फ से पूरी तरह ढक गई हैं। कुमाऊं और गढ़वाल के ऊंचाई वाले इलाक़ों में गुरुवार को जमकर बर्फ़बारी हुई। (फ़ोटो देखें)

राहुल गांधी पांच फरवरी को आएंगे उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के समर्थन में राहुल गांधी पांच फ़रवरी को उत्तराखंड आएंगे। इसके साथ ही वे वर्चुअल रैलियों कर कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े

मसूरी मौसम भले सर्दी का हो लेकिन यहां भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खूब गरमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच काफ़ी देर तक खूब ज़ुबानी जंग चलती रही।

कर्नल कोठियाल ने तेज़ किया प्रचार

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट और गंगोत्री से चुनाव लड़ रहे कर्नल अजय कोठियाल ने प्रचार तेज़ कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बर्फ़बारी के दौरान एक वीडियो भी शेयर किया है।

कांग्रेस ने अवैध खनन पर भाजपा को घेरा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भल्ला ने अवैध खनन को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नैनीताल में कल से शुरू होंगे बैलट पेपर मतदान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : नैनीताल में कल 4 फ़रवरी से बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए बैलट पेपर से मतदान शुरू हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैलेट मतदान के लिए 87 टीमें गठित की हैं। नैनीताल में 1,223 लोग बैलट पेपर से मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें :

Harish Rawat News : हरीश रावत दी भाजपा को चेतावनी, बोले – अभिमन्यू नहीं अर्जुन की तरह लड़ूंगा, जीत हमारी होगी

Uttarakhand Muslim University : उत्तराखंड मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले – दिख गई कांग्रेस की मानसिकता

Uttarakhand Congress Manifesto 2022 : उत्तराखंड कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, रसोई गैस की कीमत 500 रुपये तक करने का किया वादा

Uttarakhand Assembly Election 2022 Candidates : उत्तराखंड में 632 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *