Harish Rawat News : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 जैसे जैसे मतदान की तारीख़ नज़दीक आ रही है मुक़ाबला और भी रोचक होते जा रहा है। उत्तराखंड इस बार सीधा मुक़ाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही देखने को मिल रहा है। एक ऐसा ही रोचक मुक़ाबला नैनीताल के लालकुआं सीट में हो रहा है, जहां से कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम हरीश धामी ने दावेदारी पेश की है। हरीश रावत पिछले तीन दिन से गढ़वाल में प्रचार कर रहे थे। आज सुबह लालकुआं पहुंचे और अपने लिए प्रचार करना शुरू कर दिया।
Harish Rawat News
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का लालकुआं में ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश जगाने के लिए हरीश रावत ने भाजपा को घेरते हुए कहा, लोकतांत्रिक महाभारत में हरीश रावत भाजपा के चक्रव्यूह में अभिमन्यु की तरह नहीं, बल्कि अर्जुन की तरह लड़ेंगे और पांडवों की जीत होगी।
सोशल मीडिया पर लिखा लंबा पोस्ट
#Lalkuan #लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। कौरव पक्ष मेरे ही कुछ अपनों की ज़िद के कारण और समझ के..https://t.co/GTJfBAfXY0..भाजपा रूपी जयद्रथ को अवश्य पराजित करेंगे। देवभूमि, भूमिया देवता, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।#uttarakhand @BJP4UK @INCIndia pic.twitter.com/ByiGRk6Ktd
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) February 3, 2022
हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘लोकतांत्रिक महाभारत में कुछ दिन का युद्ध हो चुका है। कौरव पक्ष मेरे ही कुछ अपनों की ज़िद के कारण और समझ के दूषितपन के कारण कौरव पक्ष प्रारंभिक चरण में मेरे चारों ओर घेरा बनाता दिख रहा है। मगर एक बात याद रखिये इस समय #भाजपा के चक्रव्यू में अभिमन्यु नहीं हैं, अर्जुन है और यहां #लालकुआं में अर्जुन के साथ कृष्ण भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीमसेन भी हैं, नकुल-सहदेव भी हैं और रथी-महारथी भी हैं तो माँ कुंती के रूप में मेरी माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है।’
हरीश रावत इस पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मुझे रोहिणी रूपी अपनी लालकुआं की बहनों का भी आशीर्वाद है और अब तो मेरे पक्ष में नारी शक्ति की प्रतीक अब मेरा मार्गदर्शन करने के लिए, मुझे शक्ति देने के लिए दुर्गा स्वरूपा Priyanka Gandhi Vadra जी और कृष्ण स्वरूप में Rahul Gandhi जी भी इस महासमर में हमारे साथ हैं। मैं हर मोर्चे पर पहुंचने का प्रयास करूंगा, प्रकृति के बाधाओं के बावजूद भी चाहे मुझे सड़क मार्ग से रात-रात जाकर के ठंड से सिकुड़ते लोगों से गुहार लगानी पड़े।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पोस्ट के अंत में लोगों से अपील करते हुए कहते हैं, ‘मैं गुहार लगाऊंगा क्योंकि #उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पांडवों की जीत आवश्यक है। इस महासमर में हम, नारी शक्ति का अपमान करने वाले भाजपा रूपी जयद्रथ को अवश्य पराजित करेंगे। देवभूमि, भूमिया देवता, ग्वेल देवता हमें आशीर्वाद दें।’
यह भी पढ़े :