Uttarakhand Ka MukhyaMantri Kaun Banega : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के लिए राजनीति हुई तेज, दावेदारी के लिए आनन-फ़ानन में दिल्ली पहुंच रहे नेता

Uttarakhand Ka MukhyaMantri Kaun Banega : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को भले ही बहुमत मिला हो, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने से पार्टी की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सूबे के लिए मुख्यमंत्री की तलाश में जुट गई हैं। सूबे में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच राजनीति भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर सूबे के नेता देहरादून से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Uttarakhand Ka MukhyaMantri Kaun Banega

उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध उनियाल शनिवार को अपनी दावेदारी को लेकर दिल्ली पहुँचे हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में सुबोध उनियाल भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेताओं से मुलाक़ात कर सकते हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में हैं।

उत्तराखंड के नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते सुबोध उनियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। उनसे पहले भी सूबे के कई नेता दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। सूत्रों की माने तो उत्तराखंड के नेता मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए लॉबिंग (Uttarakhand Ka MukhyaMantri Kaun Banega) कर रहे हैं।

किनके नाम पर चल रही है चर्चा

Uttarakhand Kaun Banega CM Uttarakhand election result 2022 Pushkar Singh Dhami, Anil Baluni Ramesh Pokhriyal

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा हर किसी की जुबां पर इन दिनों यहीं सवाल है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों पर चर्चा सबसे ज़्यादा है उनमें सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल का सामने सामने आया है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के नाम भी सामने आ रहा है।

पुष्कर सिंह धामी अभी भी दौड़ में

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि धामी के तीन महीने की परफ़ॉर्मेंस से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व काफ़ी प्रभावित है। उन्होंने तीन महीने में भाजपा के ख़िलाफ़ एंटी-इनकमबैंसी को जिस तरह से कम किया है उसके इनाम स्वरूप चुनाव हारने के बावजूद धामी की एक बार फिर से ताजपोशी की जा सकती है।

ममता बनर्जी बनेगी उदाहण

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव हारने के बाद भी सूबे की मुख्यमंत्री बनी थी। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इस उदाहरण के साथ पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बना सकती है।

Uttarakhand Ka CM Kaun Banega : पुष्कर सिंह धामी को मिलेगी सूबे की कमान या कोई और बनेगा मुख्यमंत्री, इन नामों पर हो रहा मंथन

Uttarakhand Election Result 2022 : कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक की 70 सीटों की पूरी लिस्ट, किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा?

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *