The News Stall
  • उत्तराखंड
  • न्यूज
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • लाइफ
  • ओपिनियन
No Result
View All Result
The News Stall
  • उत्तराखंड
  • न्यूज
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • लाइफ
  • ओपिनियन
No Result
View All Result
The News Stall
No Result
View All Result

Uttarakhand Top 10 News : उत्तराखंड आज की 10 बड़ी खबरें, अमित शाह और हरीश रावत में जुबानी जंग, जानें कौन क्या बोला

राजनैतिक प्रचार के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2490 नए संक्रमित मिले, 10 लोगों की मौत

Mohit Rawal by Mohit Rawal
January 29, 2022
in उत्तराखंड
0
Uttarakhand Top news
Share on FacebookShare on Twitter

Uttarakhand Top 10 News : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 जैसे-जैसे अपने मुक़ाम की ओर बढ़ रहा है राजनीतिक दलों के सब्र का बाढ़ टूटने लगा है। नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ते हुए वोट मांग रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दो दिनों से रुद्रप्रयाग में भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के कड़े आरोप लगाते हुए लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट करने की अपील की है। उत्तराखंड में नामांकन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने लिए वोट माँगने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। राज्य में चुनाव से पहले पुलिस ने भी सख़्ती शुरू कर दी है।

Uttarakhand Top 10 News

केंद्र सरकार में दम है तो जांच करें : हरीश रावत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में भाजपा के लिए प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अमित शाह के आरोपों पर हरीश रावत ने कहा कि अगर केंद्र सरकार में दम है तो उन पर लगे आरोपों की जाँच करें। हरीश रावत ने कड़े शब्दों अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि अगर आरोप सही पाए गए तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे।

कोरोना : 24 घंटे में 10 मौतें, 2490 नए संक्रमित मिले

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा कोरोना भी सिर उठा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से क़रीब 10 लोगों की जान गई। वहीं 2490 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ पिछले 24 घंटे में 2320 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

रिलेटेड ख़बरें

Uttarakhand Today Bus Accident Update

Uttarakhand Today Bus Accident Update : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस खाई में गिरी, बचाव कार्य शुरू, 26 की मौत

June 5, 2022
uttarakhand forest fire 2022: The incidence of forest fire started increasing in Uttarakhand.

uttarakhand forest fire 2022 : उत्तराखंड में जंगलों की आग की घटानाएं में आने लगी तेजी, अब तक 300 से ज्यादा मामले दर्ज

April 12, 2022

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने अपनी पूरी मशीनरी लगा दी है। ख़ुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घर घर जाकर लोगों से वोट माँग रहे हैं। शनिवार को उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भाजापा प्रत्याशी केदार रावत के लिए घर घर जाकर वोट मांगे।

उपनल कर्मियों को साधने में लगी कांग्रेस

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने उपनल कर्मियों को लुभाने की कोशिश की है। हरीश रावत ने फ़ेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी सरकार बनी तो उपनल कर्माचारियों की समस्या का सामाधान करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना था कि उनकी सरकार पहली कैबिनेट मीटिंग में उपनल कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीक़े से नियमित करने को लेकर आदेश जारी करेगी।

यह भी पढ़ें :Harish Rawat UPNL News : हरीश रावत ने उपनल कर्मचारियों को दिलाया नियमित करने का भरोसा, गोदियाल बोले पहली कैबिनेट में लेंगे फैसला

ताबड़तोड़ प्रचार में जुटी पार्टियां

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नामांकन के बाद से प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव-गांव में पार्टी कार्यकर्ता वोट मांग रहे हैं। कोरोना के चलते बड़ी जनसभाएं नहीं हो रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जा कर और वीडियो संदेश के ज़रिए मतदाताओं को लुभा रहे हैं।

बागी संध्या डालाकोटी देंगी हरदा को सीधी चुनौती

कांग्रेस की बाग़ी नेता संध्या डालाकोटी की लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को सीधी टक्कर होनी है। कांग्रेस में टिकट न मिलने से नाराज़ संध्या डालाकोटी ने पार्टी छोड़ दी थी। लालकुआं से हरीश रावत के चुनाव लड़ने से यह हॉटसीट बनी हुई है, जिसपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Harish Rawat Uttarakhand Election : वोट मांगने के लिए जब जलेबी छानते नजर आए हरीश रावत

हरक सिंह रावत ने बहू अनुकृति के लिए मांगे वोट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार तेज़ कर दिया है। भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं पार्टी की ओर से लड़ रही हैं। शनिवार को उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और बहू के लिए वोट मांगे।

पुलिस ने ज़ब्त की 7 लाख रुपये की चरस

चुनाव के चलते पुलिस ने सख़्ती बढ़ा दी है। उधमसिंह नगर में पुलिस ने क़रीब एक किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस की क़ीमत क़रीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्च कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लालकुआं हरदा के लिए साबित होगी राजनीतिक मौत का कुआं – विजय बहुगुणा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हरीश रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत पिछले चुनाव में दो सीट से लड़े और दोनों जगह से हार गए। इस बार वे लालकुआं से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालकुआं हरदा के लिए राजनीतिक मौत का कुआं साबित होगा।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Chunav 2022 : भाजपा नेता विजय बहुगुणा का बड़ा बयान, बोले – लालकुंआ हरदा के लिए साबित होगा राजनैतिक मौत का कुआं

महिलाओं को नहीं मिली पर्याप्त भागीदारी : ज्योति रौतेला

उत्तराखंड कांग्रेस की नवनियुक्त महिला प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने पार्टी के लिए शनिवार को प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीताने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी न मिलने पर उन्होंने नराजगी भी व्यक्त की है।

 

Related

Previous Post

Harish Rawat UPNL News : हरीश रावत ने उपनल कर्मचारियों को दिलाया नियमित करने का भरोसा, गोदियाल बोले पहली कैबिनेट में लेंगे फैसला

Next Post

Asian Games 2022 : शतरंज में फिर वापसी करेंगे विश्वनाथन आनंद, 12 साल बाद निभाएंगे नई भूमिका

Mohit Rawal

Mohit Rawal

संबंधित ख़बरें

Uttarakhand Today Bus Accident Update

Uttarakhand Today Bus Accident Update : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस खाई में गिरी, बचाव कार्य शुरू, 26 की मौत

by Shubham Singh
June 5, 2022
0

...

uttarakhand forest fire 2022: The incidence of forest fire started increasing in Uttarakhand.

uttarakhand forest fire 2022 : उत्तराखंड में जंगलों की आग की घटानाएं में आने लगी तेजी, अब तक 300 से ज्यादा मामले दर्ज

by Shubham Singh
April 12, 2022
0

...

Uttarakhand Health System There are neither doctors nor facilities in government hospitals

Uttarakhand Health System : उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में तड़पते मरीज, न डॉक्टर न ही सुविधा लेकिन मंत्री दिल्ली में करवा रहे मस्त इलाज

by Shubham Singh
April 10, 2022
0

...

Uttarakhand rekha Arya

उत्तराखंड बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था : मंत्री तो इलाज करवाने दिल्ली पहुंच जाते हैं, उत्तराखंड के अस्पतालों में आम आदमी का हाल बुरा

by Shubham Singh
April 8, 2022
0

...

Uttarakhand District Co-operative Bank Recruitment Scam

उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक भर्ती घोटाला : दोषी अधिकारियों पर जांच, कई बड़े चेहरों होंगे बेनकाब

by Shubham Singh
April 7, 2022
0

...

Next Post
viswanathan anand

Asian Games 2022 : शतरंज में फिर वापसी करेंगे विश्वनाथन आनंद, 12 साल बाद निभाएंगे नई भूमिका

Uttarakhand News UK News in Hindi

Uttarakhand News UK News in Hindi: चमोली में गुस्से में बौखलाए बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर की मां की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित ख़बरें

ईरानी नौसेना ने सैन्याभ्यास के दौरान अपने ही जहाज पर दागी मिसाइल, 19 मरे

May 11, 2020

विश्व पर्यावरण दिवस 2020: प्रकृति से प्रेम करने वाले पीपल बाबा, 43 सालों से हर रोज लगा रहे हैं पेड़

June 5, 2020
India vs Sri Lanka Mohali Test

India vs Sri Lanka Mohali Test : भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया, जीत के हीरो सर जडेजा के लिए लोग बोले – फ्लावर नहीं फ़ायर है लड़का

March 6, 2022
Kangana Ranaut Lock Upp, Kangana Ranaut First Look as host, Kangana Ranaut reality show, Kangana Ranaut Lock Upp First Look, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Show, Lock Upp, लॉक अप, लॉक अप कंटेस्टेंट, कंगना रनौत, कंगना रनौत लॉक अप

Kangana Ranaut Lock Upp : कंगना रनौत का लॉक अप से फर्स्ट लुक रिलीज, जेलर के अवतार में आईं नज़र

February 10, 2022
Martyr Jagendra Singh Chauhan

Uttarakhand News : आज छुट्टी आने वाले थे जगेंद्र सिंह लेकिन तिरंगे से लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचा घर, बच्चों से लेकर बूढ़ों ने दी शहीद को भावभिनी श्रद्धांजलि

February 25, 2022

पॉपुलर ख़बरें

  • Uttarakhand News Secretariat Chief Minister Office Fire breaks social reaction

    Uttarakhand News : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय में लगी आग, लोग बोले – हार से पहले भाजपा ने जलाईं घोटाले वाली फाइलें

    654 shares
    Share 262 Tweet 164
  • Chardham Yatra Opening Dates 2022 : केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे, जानें उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 के बारे में सबकुछ

    644 shares
    Share 258 Tweet 161
  • uttarakhand accident news today : उत्तराखंड के चंपावत (Champawat News) से बड़ी खबर, शादी से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 14 की मौत

    629 shares
    Share 252 Tweet 157
  • Harish Rawat UPNL News : हरीश रावत ने उपनल कर्मचारियों को दिलाया नियमित करने का भरोसा, गोदियाल बोले पहली कैबिनेट में लेंगे फैसला

    615 shares
    Share 246 Tweet 154
  • Uttarakhand Election 2022 Candidates : उत्तराखंड 10 मार्च आ रहे नतीजे, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

    610 shares
    Share 244 Tweet 153
The News Stall

© 2022 The News Stall - Latest News From Uttarakhand and India The News Stall.

Made In Uttarakhand With ❤️

  • होम
  • न्यूज सब्मिट करें
  • संपर्क करें

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • न्यूज
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • लाइफ
  • ओपिनियन

© 2022 The News Stall - Latest News From Uttarakhand and India The News Stall.