Uttarakhand top 10 News

Uttarakhand Top 10 News : उत्तराखंड में कोरोना से 18 लोगों की मौत और भाजपा नेता के वोटर्स को ‘गधा’ बताने समेत आज की दस बड़ी खबरें

Uttarakhand Top 10 News : उत्तराखंड में चुनाव के बीच कोरोना एक बार फिर से सिर उठाने लगा है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से करीब 18 मरीजों की मौत हो गई। वहीं राजनैतिक दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताक़त झोंक दी है। थराली में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घर-घर जाकर वोट मांगे। उत्तराखंड में पुलिस ने रुड़की में एक फर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार किया है। पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें…

Uttarakhand Top 10 News

Uttarakhand News : पिछले 24 घंटे में कोरोना ने ली 18 मरीजों जान

कोरोना एक बार फिर से घातक हो रहा है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 18 मरीजों ने कोरोना के चलते अपनी मौत गंवाई है। मंगलवार को कोरोना के 1,840 नए मामले सामने आए और 4,383 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर-घर जाकर मांगे वोट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए चमोली पहुंचे। उन्होंने थराली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे।

Uttarakhand Chunav 2022

भाजपा ने गणेश गोदियाल की डिग्री और आय पर उठाए सवाल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी (Uttarakhand Chunav 2022) टक्कर है। ऐसे में दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की डिग्री और आय पर सवालिया निशान लगाए हैं।

Uttarakhand News In Hindi

उत्तराखंड चुनाव 2022: निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किे पर्यवेक्षक

Uttarakhand News In Hindi : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फ़रवरी को होने हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तराखंड में चुनाव सफलता से आयोजित हो इसके लिए तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। निर्वाचन आयोग रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व आईआरएस (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Elections 2022 : दो पूर्व मुख्यमंत्री की बेटियां चुनावी मैदान में लेंगी पिता की हार का बदला

बजट को निराशाजनक बताते हुए कांग्रेस ने केंद्र पर किया हमला

केंद्र सरकार ने आज आम बजट 2022 को लोकसभा में पेश किया। उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नज़रों में छोटे राज्यों की कोई हैसियत नहीं है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election 2022 : एक महीने में नेता जी ने बदलीं तीन पार्टी, अब लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

Uttarakhand Election 2022

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हल्द्वानी में किया प्रचार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार (Uttarakhand Election 2022) जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के लिए वोट मांगे और कांग्रेस नेताओं पर जमकर बरसे।

यह भी पढ़ें : Salman Khan को मिल गई Dabangg 4 की हीरोइन, जानें कौन हैं Pragya Jaiswal Photos

चंपावत के झालाकुरी गांव के लोग ने किया चुनाव का बहिष्कार

चंपावत झालाकुरी गांव के लोगों आगामी विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) में मतदान न करने का ऐलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी को वोट करेंगे जो उनकी समस्याओं को दूर करेगा। ग्रामीण ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ मतदान का बहिष्कार किया है।

यह भी पढ़ें : Budget 2022 Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए बजट 2022 में क्या होगा खास, चुनावों से पहले क्या मिलेगी बड़ी सौगात

भाजपा नेता ने मतदाताओं को बताया ‘गधा’

चुनावी घमासान के बीच जहां नेता मतदाताओं को सिर पर बैठाते दिखते हैं। हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा सीट से उत्तराखंड के भाजपा नेता मतदाताओं को गधा बताया है। कुछ दिनों पहले डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें खदेड़ दिया था।

यह भी पढ़ें : Budget 2022 Live : केंद्रीय वित्तमंत्री (FM Nirmala Sitharaman Speech Live) पेश कर रही हैं देश का बजट, यहां देखें लाइव

रुड़की : फर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार ज़िले के कलियर थाना क्षेत्र में एक फ़र्ज़ी महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से ठगी के 11 हज़ार रुपये और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करे आरोपित महिला को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : Budget 2022 30 Big Points : निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पेश किया बजट 2022, जानें तीस बड़ी बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *