Trivendra Singh Rawat, Uttarakhand Election News

Uttarakhand Election News : भाजपा नेता Trivendra Singh Rawat की हरिद्वार में चुनाव प्रचार के दौरान फिसली जुबान, मदन कौशिक को बताया मुख्यमंत्री का चेहरा

Uttarakhand Election News : उत्तराखंड में 14 फ़रवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले राजनैतिक दल ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी से वरिष्ठ नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में प्रचार के दौरान अपने बयान से प्रदेश की राजनीति में नया शिगूफ़ा छोड़ दिया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने भाषण के दौरान कहा कि अगर चुनाव में कुछ गड़बड़ होती है तो मदन सिंह कौशिक को ज़िम्मेदार बताया जाएगा।

Uttarakhand Election News

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रम सिंह रावत यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस भाषण के दौरान मदन कौशिक को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। दरअसल, मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के लिए प्रचार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Chunav 2022 : भाजपा नेता विजय बहुगुणा का बड़ा बयान, बोले – लालकुंआ हरदा के लिए साबित होगा राजनैतिक मौत का कुआं

60 से ज़्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य

इस दौरान त्रिवेंद्रम सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ताओं को 60 से ज़्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ गड़बड़ हुई तो मदन सिंह कौशिक की मुश्किलें बढ़ जाएंगी और कहा जाएगा कि हरिद्वार वाले को पार्टी का अध्यक्ष नहीं बनाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें :Uttarakhand Election 2022 : एक महीने में नेता जी ने बदलीं तीन पार्टी, अब लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

मदन कौशिक को बताया मुख्यमंत्री का चेहरा

त्रिवेंद्रम सिंह रावत का यह भी कहना था कि अगर मदन कौशिक को मुख्यमंत्री बनते हुए देखना है तो इसबार 60 से ज़्यादा सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत के ऐसा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता मदन सिंह रावत ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड राजनीति के धुरंधर हरीश रावत को कितनी टक्कर दे पाएंगे छह महीने पुराने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

14 फ़रवरी को होंगे मतदान

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फ़रवरी को मतदान होने हैं। मतों की गणना 10 मार्च होगी। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। वहीं कुछ-कुछ सीटों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी दोनों पार्टियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Badrinath Yatra 2022 : वसंत पंचमी पर जारी होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख, चार धाम यात्रा से जुड़ी बड़ी डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *