Uttarakhand Brand Ambassador Akshay Kumar : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्षय कुमार से मिले और पहाड़ी टोपी पहनाई। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेता को केदारनाथ मंदिर की प्रतिलिलि भी भेंट की है।
Uttarakhand Brand Ambassador Akshay Kumar
Actor Akshay Kumar met Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami at the CM residence in Dehradun this morning. pic.twitter.com/eUttdJNBGk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 7, 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाक़ात के बाद बताया कि उन्होंने अक्षय कुमार को उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने का प्रस्ताव दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अक्षय कुमार ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर दिया है।
इंस्टाग्राम पर की तारीफ़
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड स्वर्ग है। उन्होंने कहा कि वे यहां अपने लिए एक घर बनाएंगे। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने यह भी कहा कि 31 सालों के फ़िल्मी कैरियर में शूटिंग के लिए उन्होंने उत्तराखंड को सबसे खूबसूरत स्थान बताया है।
मसूरी में शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार
View this post on Instagram
बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में शूटिंग कर रहे हैं। वे अपनी फ़िल्म मसूरी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह भी उत्तराखंड आए हैं।
यह भी पढ़ें :
Harish Rawat News : ‘गांव-गांव शहर-शहर हरदा’ गाने पर जमकर नाचे कांग्रेस नेता हरीश रावत
Harish Rawat News : हरीश रावत ने हाथ में बल्ला थामें अनोखे अंदाज में दी BJP को चुनौती, देखें वीडियो