Budget 2022 Uttarakhand: उत्तराखंड के लिए बजट 2022 में क्या होगा खास, चुनावों से पहले क्या मिलेगी बड़ी सौगात

Union Budget 2022: 1 फरवरी, मंगलवार को (budget 2022 date) आम बजट 2022 (Union Budget 2022) पेश होगा। सोमवार से संसद का बजट (Budget Session 2022) सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण भी हो चुका है। नरेंद्र मोदी सरकार (narendra modi) के दूसरे कार्यकाल का ये चौथा बजट (budget session 2022) है जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) पेश करने जा रही हैं।

Union Budget 2022

इस बजट के तुरंत बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर समेत 5 राज्यों में चुनाव भी होने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड को बड़ी योजनाओं की सौगात (budget 2022 expectations) मिल सकती है। खैर उत्तराखंडवासियों (uttarakhand budget) को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार से आम बजट 2022 को लेकर काफी उम्मीदें हैं। गृहणियों से लेकर युवा और कामकाज समेत कई मांग भी है। आइए एक नजर डालते हैं कि यूनियन बजट 2022 से क्या उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिल सकती है। खास बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव घोषणापत्र दो फरवरी को आ रहा है।

सीमित संसाधनों वाला उत्तराखंड राज्य का विकास काफी हद तक केंद्रीय योजनाओं पर निर्भर करता है। अभी तक उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार थी। इस चुनाव में भी भाजपा ने जी जान लगा दी है सत्ता में वापस आने के लिए। वहीं वह बजट 2022 से भी राज्य को कुछ तोहफे दी सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार की निगाह नई विकास योजनाओं और चालू योजनाओं में वित्तीय प्रावधान बढ़ाने पर होगा।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Elections 2022 : दो पूर्व मुख्यमंत्री की बेटियां चुनावी मैदान में लेंगी पिता की हार का बदला

महंगाई को लेकर महिलाओं की मांग

आम बजट से उत्तराखंड की महिलाओं उम्मीद कर रही हैं कि उन्हें मंहगाई से निजात दिलवाई जाए। गृहणियों के लिए ये सबसे बड़ा मुद्दा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने देशभर के लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई का बजट बिगाड़ने के साथ ही महंगाई ने सभी देशवासियों की नींद उड़ा दी है। ऐसे में उत्तराखंड की महिलाएं नरेंद्र मोदी की सरकार से उम्मीद करती हैं कि इस बढ़ती मंहगाई से उन्हें छुटकारा मिले। राशन से लेकर भाजी-तरकारी, घरेलू सामान, बच्चों की स्टेशनरी से लेकर रसोई के बजट को नियंत्रित कर सके।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड राजनीति के धुरंधर हरीश रावत को कितनी टक्कर दे पाएंगे छह महीने पुराने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी

उत्तराखंड में युवाओं को नौकरी

कोरोना की वजह से उत्तराखंड में रोजगार को लेकर नौकरी की समस्या दोगुनी हो चुकी है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और महंगाई चरम पर है। ऐसे में यूनियन बजट से युवा उम्मीद करते हैं कि उन्हें रोजगार के नए रास्ते उपलब्ध करवाए जाए। पहाड़ जैसे जन जीवन में नौकरी का मुद्दा और भी बड़ा हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Election 2022 : एक महीने में नेता जी ने बदलीं तीन पार्टी, अब लड़ रहे विधानसभा का चुनाव

 

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *