russian ukraine uttarakhand : यूक्रेन (Ukraine News) में उत्तराखंड के 95 से अधिक छात्र फंसे हुए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे हर एक उत्तराखंडवासी के सुरक्षित वापसी के लिए चिंतित है। उन्होंने यूक्रेन में फँसे नागरिकों के परिजनों को विश्वास दिलाते हुए का सरकार सभी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (ajit doval) से फ़ोन पर बात की है। यूक्रेन में रूस के आक्रमण के बाद हालात काफी चिंताजनक हो गए हैं। यूक्रेन में लोगों को जरूरी सामान की कमी होने लगी है।
यूक्रेन में उत्तराखंड के कितने छात्र फंसे हैं?
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूक्रेन में फंसे राज्य के नागरिकों की भारत में सुरक्षित वापसी को लेकर उच्च अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग की है। इस मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फ़ोन पर बात की और बताया कि यूक्रेन में भारत में 95 से ज़्यादा छात्र फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अजीत डोभाल से छात्रों की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी के लिए किए ज़रूरी कदम उठाने की अपील की है। हालाँकि पहल 85 उत्तराखंडियों के फँसे होने की ख़बर सामने आ रही थी।
All 13 districts have been asked to provide information about the people from their respective districts stranded in Ukraine. So far, we have got information of 85 people. This information has been sent to Ministry of External Affairs: Uttarakhand DGP Ashok Kumar
(file photo) pic.twitter.com/Vlou25dZzB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
russian ukraine uttarakhand
डोभाल ने भी दिलाया भरोसा
राष्ट्रीय सुरक्षा डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विश्वास लिया कि यूक्रेन में फँसे सभी भारतीयों को सुरक्षित देश में लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश लौटने के इच्छुक भारतीयों की वापसी के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही अजीत डोभाल ने मुख्यमंत्री और यूक्रेन में फँसे छात्रों के परिजनों को विश्वास दिलाते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए आश्वस्त भी किया।
We’ve appointed a nodal officer. We are in touch with the Ministry of External affairs. I’ve spoken to NSA Ajit Doval also. We’ve also issued a toll-free number where people can give info about students stuck in Ukraine: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/yH3uRKIIWK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
People are instructed to provide details of their friends and kin who’re stuck in Ukraine on helpline 112. Till now we’ve received details of 78 people & are providing necessary assistance to their families: Ashok Kumar, DGP Uttarakhand on people from the state stuck in Ukraine pic.twitter.com/NnFOVB5W28
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
अधिकारियों को दिए ख़ास निर्देश
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड वाक़यों की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के साथ कई मीटिंग कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क में रहने और यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों के साथ लागातार संपर्क में रहने के भी निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 भी शुरू किया है।
Uttarakhand government appoints two Police officers as Nodal Officers for the safety of the citizens of Uttarakhand living in Ukraine.#RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/wtbl6v88Qt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
We’re in touch with MEA & high officials to see that all students/people are brought back. We have appointed a Nodal Officer, toll free number issued. I spoke with some students & their parents y’day. Our Govt will provide all possible help: Uttarakhand CM#RussiaUkraineConflict pic.twitter.com/h5JlbUMqfH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 25, 2022
छात्रों की होगी सुरक्षित वापसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूक्रेन में फँसे उत्तराखंड वासियों के परिजनों से फ़ोन पर भी बात की है। उन्होंने परिजनों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार छात्रों की वापसी के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने परिजनों से यह भी कहा कि उन्हें घबराने की ज़रूरत नहीं है। राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय लगातार संपर्क में है। सरकार यूक्रेन में फँसे हर नागरिक की सुरक्षा के लिए जरुरी प्रयास करेगी।
यूक्रेन के हालात पर हरीश रावत
#यूक्रेन की स्थिति बहुत चिंताजनक है…#india @narendramodi pic.twitter.com/hHMf0vxKog
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) February 25, 2022