रुद्रपुर न्यूज : उत्तराखंड पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत महिला को किया गिरफ्तार, भतीजे को एड्स से संक्रमित करने के लिए बनाए संबंध

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाली ख़बर है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने 15 वर्षीय भतीजे का साथ यौन संबंध बनाकर उसे एचआईवी एड्स से संक्रमित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के ख़िलाफ़ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

रुद्रपुर का है मामला

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय एड्स संक्रमित महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। कहा जा रहा है कि वह महिला अपने भतीजे को एचआईवी संक्रमित करना चाहती थी। महिला के पति की मौत भी एचआईवी एड्स के चलते हुए थी। यह भी पढ़ें : Chardham Yatra Opening Dates 2022 : केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे, जानें उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 के बारे में सबकुछ

लड़के के घरवालों का कहना है कि महिला ने लड़के को झाँसे में लेकर गांव में यौन संबंध बनाए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने लड़के के साथ कई बार संबंध बनाएं। यह भी पढ़ें : Diesel Petrol Rate : 15 दिनों में 13 बार बढ़ा डीज़ल और पेट्रोल का रेट, चुनाव के बाद 9.20 रुपये हुआ महंगा

उत्तराखंड पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस ने लड़के के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए महिला के ख़िलाफ़ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने लड़के का मेडिकल टेस्ट भी करवाया है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें : Chardham Yatra Opening Dates 2022 : केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट कब खुलेंगे, जानें उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2022 के बारे में सबकुछ

लेटेस्ट वीडियो : उत्तराखंड सरकार का बड़ा फ़ैसला, सभी परिवार को मिलेगा फ़ायदा

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *