Priyanka Gandhi in Uttarakhand : Uttarakhand Election 2022 चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष का नाम भूलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi in Uttarakhand : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Election 2022) के लिए प्रचार का शोर थम गया है। पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों के साथ-साथ राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता और नेता मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस की स्टार प्रचार श्रीनगर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उनका नाम भूल गईं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भरी सभा में अपने प्रत्याशी का ग़लत नाम बोल दिया।

Priyanka Gandhi in Uttarakhand

श्रीनगर में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने गणेश गोदियाल के नाम की जगह गणेश कौड़ियाल के लिए वोट मांगने लगी। प्रियंका गांधी के ग़लत नाम बोलने पर भाजपा ने उनपर खूब निशाना साधा। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो वे महंगाई को क़ाबू करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने कहा कि वह रसोई गैस के दाम 500 रुपये तक करने की कोशिश करेगी।

Uttarakhand News

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस और आप के स्टार प्रचारकों के मजेदार बयान, फ़िल्मी डायलॉगबाजी से कम नहीं

Uttarakhand Election 2022 : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वोट मांगने के लिए ट्रांसफ़ॉर्मर पर चढ़े, किया फ़्री बिजली का वादा

Bageshwar News : सुरेश गढ़िया के समर्थन में हुंकार भरेंगे योगी आदित्यनाथ, कपकोट में जनसभा को करेंगे संबोधित

Priyanka Gandhi in Srinagar

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो सरकारी अस्पतालों की हालात में सुधार लाने के लिए काम किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन पुलिस का भी गठन किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में बताया कि उनके दल की सरकार बनने पर उत्तराखंड पुलिस की भर्ती में 40 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए रिज़र्व की जाएंगी।

Uttarakhand Election 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ख़त्म हो गया है। उत्तराखंड में मतदान सोमवार, 14 फ़रवरी को होने हैं। मतों की गणना 10 मार्च को होनी है। उत्तराखंड में चुनाव के लिए वोटिंग के लिए 70 विधानसभा सीट में क़रीब 11,447 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उत्तराखंड में क़रीब 81 लाख वोटर्स हैं।

Shubham Singh
Shubham Singh

शुभम सिंह - द न्यूज़ स्टॉल में न्यूज़ एडिटर है, जो देश -दुनिया की तमाम ख़बरों पर बराबर पकड़ रखते हैं। द न्यूज़ स्टॉल से पहले वे Zee News UP UK, News 18 UP में काम कर चुके हैं। अखबार पढ़कर दिन की शुरुआत करना शुभम की आदत है।

Articles: 364

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *