Harish Rawat, Harish Rawat UPNL News

Harish Rawat UPNL News : हरीश रावत ने उपनल कर्मचारियों को दिलाया नियमित करने का भरोसा, गोदियाल बोले पहली कैबिनेट में लेंगे फैसला

Harish Rawat UPNL News: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां ज़ोर-शोर से प्रचार में लगी हुई हैं। हर कोई वोटरों को अपने पक्ष में रिझाने के लिए कोशिश कर रहा है। कांग्रेस नेता हरीश रावत भी सक्रिय रूप से कांग्रेस के लिए ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। हरीश रावत काफ़ी वक़्त से राज्य के असंतुष्ट कर्मचारियों को अपनी ओर खींचने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह उपनल कर्मचारियों की मेहनत के प्रशंसक हैं।

Harish Rawat UPNL News

उन्होंने फ़ेसबुक पर उपनल कर्माचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उपनल कर्मियों के वेतन वृद्धी, चार्ज वेब और उपनल कर्मियों की छटनी न हो इसके लिए कड़े कदम उठा। हरीश रावत बताते हैं कि उनके मुख्यमंत्री काल में उन्होंने उपनल कर्माचारियों के सामने एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें सर्विस में सीनियरीटी के मुताबिक़ हर साल निश्चित संख्या में कर्मचारियों को नियमित किए जाने का प्रस्ताव था। हरीश रावत कहते है कि जो फॉमूला हमने तय किया था यदि हमारे बाद भाजपा सरकार ने लागू किया होता या फिर उपनल कर्मचारियों ने मान लिया होता तो आज आधिकतर उपनल कर्मचारी नियमित हो गए होते।

यह भी पढ़ें : Harish Rawat Uttarakhand Election : वोट मांगने के लिए जब जलेबी छानते नजर आए हरीश रावत

भाजपा ने उपनल कर्मियों को क़ानूनी लड़ाई में उलझाया

हरीश रावत ने यह भी कहा कि उपनल कर्मचारी भाजपा के बहकावे में आकर उस वक़्त हमारे प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर पाए थे। हरीश रावत ने बताया कि अन्य राज्य सरकारों ने उनके फ़ॉर्मूले को अपनाया लेकिन उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने फ़ॉर्मूला न अपना कर कर्माचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर कर्मचारियों को क़ानूनी लड़ाई में उलझाने का भी आरोप लगाया।

उपनल कर्मियों की समस्या का करेंगे समाधान

हरीश रावत ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर वह अपने फ़ॉर्मूले में सुधार करेंगे ताकि उपनल कर्मचारियों के अब तक का संघर्ष व्यर्थ न जाए। उन्होंने कहा कि वे उपनल कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाने की कोशिश करेंगे। हरीश रावत ने कहा कि वो उपनल कर्माचारियों की समस्या का समाधान करेंगे।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand Chunav 2022 : भाजपा नेता विजय बहुगुणा का बड़ा बयान, बोले – लालकुंआ हरदा के लिए साबित होगा राजनैतिक मौत का कुआं

पहली कैबिनेट में करेंगे नियमित करने का फ़ैसला

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने भी उपनल कर्मचारियों के लिए एक वीडियो संदेश शेयर किया है। इस वीडियो में वह भाजपा पर कर्मचारियों को उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट मीटिंग में उपनल कर्माचारियों के सीनियरिटी के हिसाब से चरणबद्ध तरीक़े से नियमितिकरण करने का फ़ैसला लिया जाएगा।

हरीश रावत का उपनल कर्मचारियों को संबोधन

 

How to Share With Just Friends

How to share with just friends.

Posted by Facebook on Friday, December 5, 2014

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *