India vs Sri Lanka Mohali Test : भारत ने मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका (IND vs SL) को पारी और 222 रनों से हरा दिया है। इस मैच को हीरो रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) रहे। उन्होंने 175 रनों की नाबाद पारी खेली और गेंदबाज़ी करते हुए 9 विकेट अपने नाम किए। रविंद्र जडेजा को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैं ऑफ द मैच चुना गया। भारत (INDvSL) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट पर 574 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली पानी में 174 रन और दूसरी पारी में 178 रन भी बना पाई।
सर जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड
भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा पहले टेस्ट मैच में जीत के हीरो रहे। रविंद्र जडेजा ने 175 रन बनाए। वहीं गेंदबाज़ी में भी उन्होंने कमाल करते हुए श्रीलंका की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए हैं। भारत की ओर से 150 से ज़्यादा रन और 5 विकेट से लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ हैं।
विराट कोहली ने खेला 100वां टेस्ट
विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट मैच था। विराट कोहली भारत की ओर से 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलर, वीरेंद्र सहवाग, सौरभ गांगुली, कपिल देव, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगस्कर, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं।
श्रीलंका पर दूसरी सबसे बड़ी जीत
टेस्ट क्रिकेट में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले साल 2017 में नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 239 रनों से हराया था। अब मोहाली में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराया है। भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीती की बात करें तो साल 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज़ को पारी और 272 रनों से हराया था।
टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत
India VS | जीत का अंतर | कहां खेला गया मैच | साल |
वेस्टइंडीज | पारी और 272 रन | राजकोट | 2018 |
अफगानिस्तान | पारी और 262 रन | बेंगलुरु | 2018 |
बांग्लादेश | पारी और 239 रन | मीरपुर | 2007 |
श्रीलंका | पारी और 239 रन | नागपुर | 2017 |
श्रीलंका | पारी और 222 रन | मोहाली | 2022 |
यह भी पढ़ें –