Russia-Ukraine War in hindi

Russia-Ukraine War In Hindi : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान, यूक्रेन में किसी भी वक्त घुस सकती है रूसी सेना

Russia-Ukraine War In Hindi : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध का ऐलान कर दिया है। पुतिन के ऐलान के बाद रूसी सेना कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकती है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क़सम खाई की रूसी सेना उन लोगों के ख़िलाफ़ भी जवाबी कार्रवाई करेगा जो यूक्रेन में रूस के अभियान में दखल देंगे। समाचार एजेंसी एएफ़पी ने जानकारी दी है कि रूस ने यूक्रेन सेना से आत्मसमर्पण करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) के प्रमुख ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमला न करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से रूसी सैनिकों को यूक्रेन में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है।

UN में क्या बोला रूस

संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में रूस ने अपना पक्ष मतबूती से रखते हुए कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित यह ऑपरेशन यूक्रेन में सालों से पीड़ित लोगों की सुरक्षा के लिए है। उन्हें नरसंहार से मुक्त करने के लिए हैं। रूस का यह भी कहना था कि उनकी कार्रवाई यूएन के अनुच्छेद 51 के अनुरूप है। रूस ने यूएन में यह भी कहा कि वह यूक्रेन की हर स्थिति पर क़रीब से नज़र बनाए हुए रखा है।

Russia-Ukraine War In Hindi

रूस के राष्ट्रपति ने कुछ दिनों पहले ही पूर्वी यूक्रेन के लुहान्सक और दोनेत्सक को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया था। अब रूस ने दोनों नए देशों की सुरक्षा के लिए वहां अपनी सेना भेजने का फ़ैसला लिया है। बुधवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रूसी सीमा की तरफ से दोनेत्सक की ओर सेना के काफिलें आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी साफ़-साफ कहा गया कि सेना के काफिलों पर किसी देश के प्रतीक चिन्ह नहीं हैं। लेकिन ये अत्याधुनिक हथियारों और साजों-सामान से लैस हैं।

यह भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *