Himachal Pradesh Vote Today 2022 Top 10 Points : Himachal Pradesh assembly election : हिमाचल प्रदेश में आज 12 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए 7,884 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। हिमाचल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की दस बड़ी बातें
1. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 55 लाख मतदाता 412 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। हिमाचल में 68 विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है।
2. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टार प्रचार थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा के लिए वोट माँगे।
One vote can change the course of the nation – don’t forget to cast your vote on 12-November 2022.@mangarg @ECISVEEP @airnewsalerts @airnewsalerts @DDNewsHimachal @pibindia @CBC_MIB #HPElection2022 #UTSAV#ECISVEEP#Govote #NoVoterTobeLeftBehind pic.twitter.com/aqVya1DfSu
— CEO Himachal (@hpelection) November 11, 2022
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति इरानी, अनुराग ठाकुर ने भी भाजपा के लिए वोट मांगे।
4. कांग्रेस की ओर से प्रचार की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाली है।
5. कांग्रेस ने पिछले दो साल में 9 राज्यों चुनाव हारे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुद्दूचेरी, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है।
जागरूक लोगों की एक ही पहचान,
सब जन करेंगे अपना मतदान।
12 नवंबर 2022 को मतदान अवश्य करें,क्योंकि आपका मत महत्वपूर्ण है।@mangarg @ECISVEEP @DDNewsHimachal @airnewsalerts @PIB_India @CBC_MIB #hpelection2022#UTSAV#ECISVEEP#Govote #NoVoterTobeLeftBehind pic.twitter.com/I4DjwgrTqs— CEO Himachal (@hpelection) November 11, 2022
6. हिमाचल में सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में है। इस बार आम आदमी पार्टी (आप) भी चुनावी मैदान में है।
7. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले के सेरज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
8. हिमाचल प्रदेश में कुल 1,21,409 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें 1,136 मतदाता 100 साल के ज़्यादा उम्र के हैं। राज्य में कुल मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिला मतदाता हैं, जिसमें 2017 के विधानसभा चुनावों में 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह 2012 के विधानसभा चुनावों में 73.5 प्रतिशत मतदान से अधिक है।
स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्री श्याम सरन नेगी जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी प्रदेशवासी 12 नवंबर 2022 को बढ़ चढ़ कर मतदान करेंगे ।@mangarg2002 @ECISVEEP @DDNewsHimachal @airnewsalerts @PIB_India #UTSAV #hpelection2022#Ecisveep pic.twitter.com/lI9rVoTMPl
— CEO Himachal (@hpelection) November 10, 2022
9. इस बार हिमचाल प्रदेश में 24 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। साल 2017 में 19 और 2012 में 34 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
10. हिमाचल प्रदेश में वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक हैं। इसके साथ ही चुनाव के लिए कुल 7,884 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतों की गणना 8 दिसंबर को होगी।