Covid-19 : भारत में 63 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा, 2 हजार से अधिक मौतें

Coronavirus India Updates: Total Covid-19 Cases At 59,662, Death ...

भारत में कोरोनावायरस महामारी के चलते 2 हजार से अधिक मौतों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों की संख्या 63 हजार से ज्यादा गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 63 हजार 400 है। इनमें से 41 हजार 866 लोग अभी भी कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 19 हजार 441 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं मरने वालों का कुल आंकड़ा 2,109 है।

एक ओर जहां महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं अब अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर और मिजोरम में महामारी के कोई मामले नहीं हैं।

महारष्ट्र में अब तक 20 हजार 228 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि 3 हजार 800 मरीज महामारी से पृरी तरह स्वस्थ हो गए है। हालांकि, 779 लोगों की मृत्यु के साथ ही राज्य में मौतों के आंकड़ों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

दूसरी ओर गुजरात मे भी संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। यहां 7 हजार 796 लोग कोरोना से प्रभावित हैं, जिनमें से 2 हजार 11 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में मौत की संख्या 472 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह तक 6 हजार 542 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। इनमें से उपचार के बाद स्वस्थ हुए 2 हजार 20 मरीजों को छुट्टी मिली है, लेकिन मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। उधर, तमिलनाडु में रविवार सुबह तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6 हजार 535 रही, 1 हजार 824 लोग को इस बीमारी से निजात मिली और 44 लोगों की मौत हुई।

आंध्र प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1 हजार 930 हो गई है, जिनमें से 867 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 44 लोगों की यहां मौत हुई है । असम में यह आंकड़ा 63 पहुंच चुका है, 34 को डिस्चार्ज किया गया और दो मरीजों की यहां मौत हुई। बिहार में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 591 रहा, जिनमें से 322 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 5 की मौत हुई है। चंडीगढ़ में रविवार सुबह तक दो मौतों सहित यह आंकड़ा 169 पहुंच गया, जबकि स्वस्थ हुए 24 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।



छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या 59 पहुंच चुका है, यहां 43 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इस बीच दादर नगर हवेली से अब तक सिर्फ एक मामला सामने आया है। हिमाचल में यह संख्या 50 पहुंच चुकी है, जिसमें से 38 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 2 की मौते देखने को मिली हैं।

हरियाणा में आंकड़ा 675 रहा, जिसमें से 290 को डिस्चार्ज किया गया। यहां अब तक 9 की मौत हुई है। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार सुबह तक यह आंकड़ा 836 पहुंच गया था। इसमें से 368 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि यहां 9 लोगों की मौत हो गई है।

झारखंड में रविवार सुबह तक यह आंकड़ा 156 पहुंच चुका है, 78 को डिस्चार्ज किया गया। यहां तीन की मौत हुई है। कर्नाटक में 794 लोग कोविड-19 से ग्रस्त हुए, जिनमें से 386 को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 30 मौतें हुई हैं। केरल में यह आंकड़ा 505 पहुंच गया है, जिसमें से 485 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि चार की मौत हो चुकी है। लद्दाख में यह आंकड़ा 42 पहुंच चुका है, 17 को डिस्चार्ज किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में रविवार सुबह तक 3 हजार 614 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से 1 हजार 676 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 215 लोग की मौत हुई है।

उधर, मेघालय में 13 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 10 को डिस्चार्ज किया गया है और एक की मौत हुई है। उड़ीसा में रविवार सुबह तक दो मौतों के साथ ही 294 मामले दर्ज किए गए और यहां 63 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पुडुचेरी में अब तक 9 मामले सामने आए हैं, 6 को अस्पताल अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

पंजाब में 1 हजार 762 मामले अब तक सामने आए हैं, 157 को डिस्चार्ज किया गया है। 31 की यहां मौत हुई है। राजस्थान में कोरोना पीड़ितों की संख्या ने 37 सौ का आंकड़ा पार किया है। यहां रविवार सुबह तक 3 हजार 708 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2 हजार 26 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। यहां 106 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तेलंगाना में 1 हजार 163 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 750 को डिस्चार्ज किया गया । यहां 30 की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 134 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2 को डिस्चार्ज किया गया। उत्तराखंड में रविवार सुबह तक 67 मामले सामने आए हैं और 46 को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में एक मौत देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 3 हजार 373 हो गई है, 1 हजार 499 लोगों को अस्पताल से उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है। यहां 74 की मौत हुई है। उधर पश्चिम बंगाल में अब तक 1 हजार 786 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 372 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 171 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *