Bharat Jodo Yatra, Rajasthan, rahul gandhi dance video, भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी डांस, राहुल गांधी, राजस्थान, अशोक गहलोत

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan : राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, साथ में नाचें अशोक गहलोत और सचिन पायलट

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस शासित राज्य ‘राजस्थान’ में प्रवेश कर चुकी है। राजस्थान के दो नेता – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने मतभेदों को एक तरफ़ रख इस यात्रा में शामिल हुए। राजस्थान के झालावाड़ में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी हाथ में हाथ डालकर आदिवासी नृत्य करते हुए दिखाई दिए।

Rahul Gandhi DanceQ Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan

कांग्रेस नेता कमलनाथ भी राहुल, अशोक और सचिन पायलट के साथ इस मंच पर शामिल हुए। इस दौरान मंच में बैठे राहुल गांधी अशोक गहलोत और कमलनाथ के साथ सेल्फ़ी लेते हुए दिखाई दिए।

महात्मा गांधी की पार्टी है कांग्रेस

राजस्थान में गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के आने से पहले, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के समर्थकों के बीच राज्य में एक पोस्टर मतभेद सामने आए थे। राजस्थान के झालावाड़ में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस को महात्मा गांधी की पार्टी बताया। राहुल गांधी ने कहा, “यह महात्मा गांधी की पार्टी है, सावरकर या गोडसे की नहीं। हम कड़ी मेहनत करना जानते हैं।”

राहुल गांधी यह भी कहा कि वह भाजपा या आरएसएस से नफरत नहीं करते हैं, लेकिन देश को “भय में जीने” नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा, “महंगाई बढ़ रही है लेकिन पूरा पैसा तीन से चार उद्योगपतियों के पास जा रहा है। यह सही नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *