
कोरोनावायरस का संक्रमण न फैले इसके लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है। देश में फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा जो कि खत्म होने की कगार पर है। लॉकडाउन के चलते काम धंधा बंद होने के चलते देश के अलग-अलग हिस्सों से मजदूर अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।
मजदूरों के शुरुआत में पैदल या साइकल से घर की ओर चलने के बाद केंद्र और राज्य सरकार उनके लिए विशेष ट्रेनें चला रही है। इतना ही नहीं कुछ जानी-मानी हस्तियां भी अपनी ओर से मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं।
इस सबके बीच नेशनल लॉ स्कूल, बेंगलुरू के कुछ पूर्व छात्रों ने मिसाल पेश करते हुए मजदूरों को विशेष विमान के जरिए घर पहुंचाया है। छात्रों ने कुछ ही घंटों में फंट जुटा कर मुंबई से करीब 180 मजदूरों को एक विशेष विमान से रांची पहुंचाया है। छात्रों के इस कदम की सराहना हो रही है।
भारत में यह पहली बार हुआ कि कुछ लोगों ने अपने प्रयास से जरूरतमंद मजदूरों को विशेष विमान से घर पहुचाया है। छात्रों के इस काम में महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने भी मदद की है। मजदूरों की मदद करने वाले छात्रों के दल में एक एस त्रेहन बताती हैं कि पहले मजदूरों को बसों से भेजा जा रहा था लेकिन इसका खर्च हवाई यात्रा के खर्च के बराबर ही थी ऐसे में फ्लाइट बुक कर मजदूरों को घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
द न्यूज स्टॉल इन छात्रों को सेल्यूट करता है।
Photo – Save The Student