Salman Khan को मिल गई Dabangg 4 की हीरोइन, जानें कौन हैं Pragya Jaiswal Photos

आजकल सलमान खान (Salman Khan) की नई ऐक्ट्रेस के चारों तरफ चर्चे हैं। आप सोच रहे होंगे ये कौन हैं? तो बता दें ये नाम कोई और नहीं प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal Photos) का है। वही प्रज्ञा जायसवाल जो हाल में ही यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा के गाए गाने मैं चला में नजर आईं।

पहली बार प्रज्ञा जायसवाल को हिंदी मनोरंजन में काम करने का मौका मिला। वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ। मैं चला गाने में सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल के रोमांटिक सीन्स देखने को मिले।

प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal) ने अभी तक साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया है और वह अब बॉलिवुड में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। सलमान खान (Salman Khan) की अंतिम फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल को कास्ट किया गया था और उनके कुछ सीन्स भाईजान के साथ थे।

Pragya Jaiswal Photos

Pragya Jaiswal Photos

लेकिन फिल्म की एडिटिंग के बाद उनके सीन्स को हटा दिया गया और इस तरह प्रज्ञा फिल्म से बाहर हो गईं।

खैर सलमान खान प्रज्ञा जायसवाल के काम से प्रभावित थे और उन्होंने प्रज्ञा को वादा किया था कि वह उनके साथ जरूर काम करेंगे।

अंतिम वाले सीन्स का सलमान खान ने पूरा फायदा उठाया और उन फिल्माए गए सीन्स पर गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर की आवाज में गाना रिलीज कर दिया।

Pragya Jaiswal का सपना हुआ सच

Pragya Jaiswal Photos

हाल में ही एक गाने में सलमान खान के अपोसिट प्रज्ञा जयसवाल को काम करने का मौका मिला।

प्रज्ञा साउथ इंडस्ट्री की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन उनका मकसद बॉलिवुड में काम करना भी है ताकि दूसरी हीरोइनों की तरह वह भी लोकप्रिय हों।

सलमान खान की हालिया रिलीज अंतिम द फाइनल ट्रुथ में प्रज्ञा जायसवाल को ये मौका मिला, जिससे वह अपनी किस्मत बॉलिवुड में चमकाए।

लेकिन अंतिम फिल्म की फाइनल एडिटिंग के बाद प्रज्ञा जायसवाल के सीन्स को हटा दिया गया और ऐसे प्रज्ञा का बॉलिवुड सपना चकनाचूर हो गया।

Pragya Jaiswal Photos

फिल्म के दृश्य हटाए जाने पर प्रज्ञा जायसवाल ने कहा कि वह बहुत आशावादी हैं और वह मानती हैं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है।

अंतिम फिल्म से बेशक प्रज्ञा के सीन्स हटे हों लेकिन सलमान खान उनके काम से खुश थे और सलमान खान ने ऐक्ट्रेस को कमेटमेंट दी कि वह उनके साथ अगला प्रोजेक्ट जरूर करेंगे।

प्रज्ञा जायसवाल के लिए सलमान खान का वादा किसी बड़ी गुडन्यूज से कम नहीं थी।

मैं एक बार जो कमेटमेंट कर देता हूं, उसके बाद मैं खुद की भी नहीं सुनता.. बस इसी डायलॉग की तरह सलमान खान ने अपना वादा पूरा किया और प्रज्ञा जायसवाल को अपने गाने में ले लिया।

Pragya Jaiswal Photos

खबरें तो ये भी हैं कि सलमान खान ने प्रज्ञा जायसवाल को दबंग 4 के लिए भी फाइनल कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Salman Khan New Song : सलमान खान ने ‘Dance With Me’ का टीज़र किया लॉन्च, कल होगा रिलीज

Mohit Rawal
Mohit Rawal

मोहित रावल - द न्यूज़ स्टॉल में उत्तराखंड ब्यूरो हेड हैं। मोहित रावल पहाड़ की ख़बरों पर बारीक नज़र रखते हैं। ख़बरों पर नज़र के साथ पहाड़ों पर बुलट लेकर घूमना एक मात्र शौक़ है।

Articles: 56

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *