Akshay Kumar Dehradun ITBP News : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों उत्तराखंड में हैं। गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आईटीबीपी (ITBP) के जवानों से मुलाकात की और उन्होंने जवानों के साथ वॉलीबॉल भी खेला। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने देहरादून स्थित सीमाद्वार आईटीबीपी के कैम्पस में ITBP के डीजी संजय अरोड़ा से भी मुलाक़ात की।
Akshay Kumar Dehradun ITBP News
अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में फिल्म ‘रत्सासन’ की (ratsasan akshay kumar) शूटिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता अक्षय ने गुरुवार को आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात की। आईटीबीपी के कैंपस में उन्होंने जवानों के साथ वॉलीबॉल भी खेला है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘रत्सासन’ में उनके साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। अक्षय कुमार और रकुलप्रीत पिछले 15 दिनों से उत्तराखंड में हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Akshay Kumar Uttarakhand
अक्षय कुमार इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिले। पुष्कर सिंह धामी ने उन्होंने उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसेडर बनने का प्रस्ताव दिया। इस प्रस्ताव को अक्षय कुमार ने स्वीपर भी कर लिया। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी थी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 फ़रवरी को मतदान हुआ है। मतों की गणना 10 मार्च को की जाएगी।
बच्चन पांडे का पोस्टर हुआ रिलीज
अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ का पोस्टर हाल ही में लॉन्च हो गया है। अक्षय कुमार की इस फ़िल्म का उनके फ़ैन्स काफ़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर 18 फरवरी 2022 को रिलीज होगा।
OnePlus Nord CE 2 भारत में 23,999 रुपये की क़ीमत में हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां